{"_id":"6a7f67e6512ca307300116b5","slug":"vidyagyan-schools-preliminary-entrance-exam-on-november-30-badaun-news-c-123-1-sbly1001-170800-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्याज्ञान स्कूल की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्याज्ञान स्कूल की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 नवंबर को प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर संबंधित विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि यहां ग्रामीण अंचल में रहने वाले गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों के मेधावी बच्चों को बेहतर और निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है।
विद्याज्ञान स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिनके परिवार आर्थिक कारणों से महंगे निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं। चयनित विद्यार्थियों को आवासीय परिसर में रहकर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जाता है।
परीक्षा के आधार पर चयनित बच्चे को कक्षा छह से 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई का मौका मिलता है। उन्हें रहने व खाने की सुविधा भी मुफ्त में मिलती है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। प्रवेश के लिए सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से पात्र बच्चे आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को होगी। इसके लिए वेबसाइट www.vidyagyan.in पर सभी जानकारियों को भरना होगा। डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
ये है पात्रता
- आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का रहने वाला हो।
- परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये हो।
- बालक की न्यूनतम आयु 10 वर्ष, अधिकतम 11 वर्ष हो। एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच जन्म हुआ हो।
- बालिका की न्यूनतम आयु 10 वर्ष, अधिकतम 12 वर्ष हो। जन्म एक अप्रैल 2014 से 2016 के मध्य हुआ हो।