फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Survey conducted for compensation; search for belongings in the debris continued on the second day.

Budaun News: मुआवजे के लिए हुआ सर्वे, मलबे में दूसरे दिन भी तलाशा गया सामान

Sat, 15 Aug 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Survey conducted for compensation; search for belongings in the debris continued on the second day.
मकान ढहने के बाद दूसरे दिन भी मलबे में घरेलू सामान खोजते परिजन। संवाद
उझानी। मीहलाल नगला गांव में दो मंजिला मकान के भरभराकर ढहने के दौरान महिला अगरवती और तीन पशुओं की मौत के मामले में तहसील प्रशासन ने दैवीय आपदा कोष से सहायता राशि दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व कर्मियों की टीम ने नुकसान का आकलन भी किया। इससे पहले दोनों गृहस्वामियों के परिजन मलबे में घरेलू सामान की खोजबीन करते नजर आए। बेटे विपिन ने बताया कि उनका 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी मीहलाल नगला गांव पहुंचे। कर्मचारियों ने मकान ढहने से प्रताप सिंह और बादाम सिंह उर्फ नन्हे के परिजनों से नुकसान के बारे में जानकारी की। घरेलू सामान से लेकर बाइकों, साइकिलों और अनाज को भी नुकसान की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में गृहस्वामिनी के अलावा उनके तीन पशुओं की भी मौत हुई है। मृतका के बेटे विपिन ने राजस्व कर्मियों को बताया कि उनकी भैंस करीब डेढ़ लाख रुपये की थी। पशुओं का बीमा नहीं होने की वजह से मुआवजे को लेकर पसोपेश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गृहस्वामियों को दैवीय आपदा कोष से सहायता राशि मुहैया कराने के लिए तहसील प्रशासन ने उनके बैंक खातों के नंबर समेत जरूरी दस्तावेज ले लिए हैं। मृतका के नाम कृषि योग्य भूमि नहीं है। ऐसे में उनके आश्रितों को कृषि बीमा दुर्घटना योजना का लाभ मिलने की उम्मीद कम है।


कछला घाट पर हुआ अगरवती का दाह संस्कार
अगरवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शुक्रवार को कछला गंगाघाट पर दाह संस्कार किया गया। मृतका के पति प्रताप सिंह मानसिक रूप से बीमार हैं, इसलिए मृतका के बड़े बेटे राजीव ने शव को मुखाग्नि दी।

मीहलाल नगला गांव में दो मंजिला मकान के ढहने से हुए नुकसान का आकलन करा लिया गया है। दैवीय आपदा कोष से आश्रितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए तहसील स्तरीय कार्रवाई पूरी की जा रही है।- दीपक कुमार, तहसीलदार, सदर


दो मंजिला मकान ढहने के मामले में तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही आर्थिक सहायता राशि दिलाने की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।- महेंद्र श्रीवास्तव, एडीएम, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed