सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children buying Doraemon, Chhota Bheem cartoons and trolley bags

Budaun News: डोरेमोन, छोटा भीम कार्टून और ट्रॉली बैग खरीद रहे बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 05 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Children buying Doraemon, Chhota Bheem cartoons and trolley bags
शहर में दुकान के बाहर टंगे बैग। संवाद
विज्ञापन
फौटो- 28
Trending Videos

स्कूल बैग पर महंगाई की मार 10 फीसदी बढ़े दाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नए शैक्षिक सत्र में अभिभावकों ने बच्चों के लिए स्कूल भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्टून बैग, टैडीवियर, ट्रॉली बैग बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं।
एक अप्रैल से स्कूलों में नए सत्र के एडमिशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के एडमिशन कराने के साथ ही बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने बाजार में पहुंच रहे हैं। दुकानदार रजत अनेजा ने बताया कि बच्चों की डिमांड को देखते हुए कई तरह के बैग दुकान पर उपलब्ध हैं। इसका स्टॉक एक माह पहले ही मंगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि छोटे बच्चे टैडीवियर वाले बैग का पसंद कर रहें हैं। बड़े बच्चे को ज्यादा जेब वाले बैग पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही कुछ बच्चे डोरेमोन, छोटा भीम व अन्य कार्टून वाले बैग को पसंद रहे हैं। कुछ अभिभावक अपने बच्चों के लिए ट्रॉली वाले स्कूल बैग खरीद रहे हैं। ट्राॅली बैग बच्चों के कंधों पर बोझ नहीं पड़ता है और वह खेल- खेल में बैग को चलाते रहते हैं। दुकानदारों के मुताबिक बैग पर भी महंगाई की मार देखने को मिल रही है। इसके कारण बैग पर भी 10 फीसदी तक रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed