सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clash and Stone-Pelting at Funeral Procession of Deceased Pregnant Woman in Budaun

Budaun News: सड़क हादसे में मृत गर्भवती महिला के जनाजे में बवाल, मारपीट और पथराव से मची भगदड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सड़क हादसे में जान गंवाने वाली गर्भवती महिला का शव रविवार को उसके घर पहुंचा तो मायका पक्ष के लोगों ने आकर हंगामा कर दिया। जनाजे में शामिल लोगों से मारपीट की गई। दोनों ओर से पथराव भी हुआ, जिससे भगदड़ मच गई।

Clash and Stone-Pelting at Funeral Procession of Deceased Pregnant Woman in Budaun
जनाजे में हुआ बवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में रविवार को एक महिला के जनाजे में बवाल हो गया। मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। जनाजे में शामिल लोगों से मारपीट की गई। बताया गया कि दोनों ओर से पथराव भी हुआ, जिससे भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक कछला निवासी मोहम्मद यूनिस अपनी पत्नी आफ्सा को लेकर शनिवार सुबह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। कासगंज जिले में दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में आफ्सा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनके पति को परिजनों ने अलीगढ़ में भर्ती करा दिया था। मृतका आफ्सा गर्भवती थी। पोस्टमॉर्टम के बाद आफ्सा का शव रविवार को कछला पहुंचा तो उनके मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उनकी संख्या करीब 40 थी। उन्होंने कछला आते ही कहना शुरू कर दिया कि आफ्सा मर गई तो यूनिस कैसे बच गया। इसी बात पर आफ्सा के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनाजे में जमकर हुई मारपीट 
आफ्सा का जनाजा कब्रिस्तान की ओर बढ़ा तो मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। तीन लोगों के मोबाइल फोन भी टूट गए। दोनों ओर के तीन लोगों के घायल होने सूचना मिलते ही कछला चौकी से इंचार्ज गौरव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने हालात पर काबू पाने के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने घटना के बारे में जानकारी की। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शव को सुपुर्दे खाक किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता की। कार्रवाई के लिए दोनों ओर से शाम तक किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि जनाजे में विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष ने रजामंदी के बाद शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। 

आठ महीना पहले हुआ था निकाह
कछला निवासी यूनिस का निकाह करीब आठ महीना पहले अलीगढ़ निवासी आफ्सा के साथ हुआ था। दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे। ईद पर बाइक से दोनों किसी रिश्तेदार के पास जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गोरहा पुल के पास सामने से दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed