{"_id":"694465e60a383d1cbf03bb77","slug":"congress-leaders-were-placed-under-house-arrest-even-before-they-could-surround-the-bjp-office-badaun-news-c-123-1-bdn1036-153062-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा कार्यालय के घेराव से पहले ही कांग्रेसी किए गए हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा कार्यालय के घेराव से पहले ही कांग्रेसी किए गए हाउस अरेस्ट
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से वार्ता करते शहर में हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस ने भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को प्रस्तावित कांग्रेस के भाजपा कार्यालय के घेराव से पहले ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को एहतियातन उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई, जब पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के निवास पर कांग्रेस नेता भाजपा कार्यालय के घेराव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हसन खान और ब्लॉक सलारपुर के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने सरकार पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जानबूझकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने नेशनल हेराल्ड प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई नया समाचार पत्र नहीं है, बल्कि वर्ष 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा इसकी स्थापना देश को आजादी दिलाने के उद्देश्य से की गई थी।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है, जबकि इस मामले में कुछ भी गलत नहीं है। इस दौरान कांग्रेस जनों द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित एक विरोध पत्र भी सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
Trending Videos