{"_id":"6a0a1849885a61f11b03b8f2","slug":"consumers-without-kyc-are-unable-to-get-cylinders-badaun-news-c-123-1-bdn1037-164086-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 18 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। गैस की किल्लत के बीच एजेंसी पर बिना डीएसी नंबर के सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं करवाई हैए उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिले के करीब एक लाख उपभोक्ताओं को केवाईसी न कराने के कारण गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
जिले में करीब 6,60,288 घरेलू गैस कनेक्शन धारक हैं। मार्च से पहले जिले में अधिकांश कनेक्शन धारकों ने केवाईसी नहीं कराई थी। गैस की किल्लत पैदा होते जब से डीएसी नंबर अनिवार्य हुआ तब उपभोक्ताओं ने अपनी केवाईसी कराना शुरू कर दिया। दो माह के बाद भी जिले में करीब एक लाख कनेक्शन धारकों की ओर से केवाईसी नहीं कराई गई है। इस कारण उन्हें सिलिंडर भी नहीं मिल रहा है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, इसमें उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारक अधिक हैं। इनमें से अधिकतर कनेक्शन धारक सिर्फ होली दिवाली पर सिलिंडर ले पाते हैं। इसके कारण वह केवाईसी कराने नहीं आ पा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया सभी कनेक्शन धारकों को केवाईसी कराना अनिवार्य, बिना केवाईसी के सिलिंडर नहीं मिल पाएगा।
Trending Videos