{"_id":"6a0a1aec6cee1523f9019c0e","slug":"khushalpur-beat-sakhamai-by-64-runs-to-reach-the-semi-finals-badaun-news-c-123-1-sbly1006-164083-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खुशहालपुर ने सखामई को 64 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खुशहालपुर ने सखामई को 64 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 18 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खुशहालपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सखामई को 64 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विनेश मीणा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस हुआ, जिसमें खुशहालपुर के कप्तान जीतू मीणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खुशहालपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विनेश मीणा ने 35 रन, अरुण ने 25 रन, गोपाल ने 28 रन, शेर सिंह मीणा ने 18 रन तथा अनमोल ने 15 रनों का योगदान दिया।
सखामई की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास और कृष्ण ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि मनोज कुमार को एक सफलता मिली। इसके बाद 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सखामई की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम की ओर से राम ने 35 रन, कृष्ण ने 24 रन, मनोज ने 22 रन और विकास ने 13 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। पूरी टीम 94 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
खुशहालपुर की ओर से गेंदबाजी में विनेश मीणा ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं अरुण मीणा, शेर सिंह और गोपाल ने दो-दो विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ खुशहालपुर की टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मौके पर मुन्ना यादव, उदयवीर सिंह मीणा, प्रदीप यादव, अमित यादव, अमित पाराशरी रहे।