सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man hangs himself after speaking to his wife on the phone in budaun

Budaun News: मायके गई पत्नी से फोन पर की बात, फिर युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में एक युवक का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी मायके गई हुई है। सुबह फोन पर उससे बात हुई। इसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

man hangs himself after speaking to his wife on the phone in budaun
सोन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में दजरामपुर गांव निवासी सोन सिंह (26 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने बताया कि पत्नी से फोन पर बात करने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। 



परिजन के मुताबिक सोन सिंह सोमवार सुबह घर पर था। उसकी पत्नी गुंजन अलीगढ़ जिले के हिन्नोत गांव की निवासी है और वह मायके गई हुई थी। घटना से कुछ समय पहले ही सोन सिंह की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पत्नी भी मायके से वापस आ गई। सोन सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed