सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Direct bus service from Bilsi to Aligarh has started.

Budaun News: बिल्सी से अलीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा हुई शुरू

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Bilsi to Aligarh has started.
बिल्सी से अलीगढ़ रवाना होती रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बरेली रुहेलखंड डिपो ने बिल्सी नगर से अलीगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। नई बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें अब अलीगढ़ जाने के लिए रास्ते में बस बदलने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण बाजपेयी ने बताया कि क्षेत्रीय जनता की मांग को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के संचालन से बिल्सी, इस्लामनगर, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अतरौली, अलीगढ़, बदायूं और बरेली के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो की ओर से संचालित इस बस के संबंध में विस्तृत समय सारणी जारी की गई है। उसके अनुसार बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे बिल्सी बस स्टैंड से अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। यह बस बहजोई, बबराला मार्ग से होकर अपराह्न एक बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में अलीगढ़ से अपराह्न 1:30 बजे बिल्सी के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

बिल्सी पहुंचने के बाद यह बस सीधे बरेली के लिए रवाना होगी। बरेली से रात 8:30 बजे चलकर 9:30 बजे बदायूं पहुंचेगी। रात 10 बजे बदायूं से रवाना होकर बिल्सी आएगी। रात्रि विश्राम बिल्सी में ही होगा। अगले दिन सुबह पुनः 9 बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।
एआरएम अरुण बाजपेयी ने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा। उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं रोडवेज परिचालक मुनीश कुमार ने बताया कि पहले यात्रियों को अलीगढ़ जाने के लिए कई बार वाहन बदलने पड़ते थे, लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी।

उधर, नगर के व्यापारी नेता लोकेश बाबू वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, लवकुमार वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम शाक्य, सुरेश गुप्ता आदि व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed