{"_id":"6a2ef06bc3cdb3c2660e2c10","slug":"the-condition-of-13-people-deteriorated-after-consuming-a-vegetable-dish-prepared-with-loose-mustard-oil-badaun-news-c-123-1-sbly1001-166207-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरसों के खुले तेल से बनी सब्जी खाने से 13 लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरसों के खुले तेल से बनी सब्जी खाने से 13 लोगों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती लोग व बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिसौली। खुले सरसों के तेल से बनी सब्जी खाने के बाद एक परिवार के 13 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ देर बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टी, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने संबंधित किराना दुकान से तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया है।
बिसौली क्षेत्र के गांव सर्वा निवासी दानवीर ने 12 जून को चंदौसी रोड स्थित एक किराना स्टोर से खुला सरसों का तेल खरीदा था। शनिवार की शाम परिवार में पारंपरिक रूप से अधिमास के तहत सब्जी-पूड़ी तैयार की गई थी, जिनमें उसी तेल का प्रयोग किया गया। भोजन करने के कुछ समय बाद ही परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
देखते ही देखते घर में अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे। परिजनों ने पहले गांव में ही उपचार कराने का प्रयास किया। राहत न मिलने पर सभी को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकान पर पहुंचकर सरसों के तेल का नमूना सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बीमारी का कारण तेल में मिलावट थी या कोई अन्य खाद्य पदार्थ। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - माता शंकर, फूड इंस्पेक्टर