सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Somvati Amavasya today; 15 steamers deployed at Kachhla Ghat.

Budaun News: सोमवती अमावस्या आज, कछला घाट पर तैनात किए गए 15 स्टीमर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya today; 15 steamers deployed at Kachhla Ghat.
कछला गंगा घाट पर रविवार को स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सोमवती अमावस्या सोमवार 15 जून को है। इस दिन गंगा स्नान करने के लिए लाखों की भीड़ कछला घाट पर उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन और नगर पंचायत ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। स्नान स्थल के दोनों ओर चार पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। हर चौकी में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। ठंडे पानी की भी व्यवस्था होगी। श्रद्धालु भी यहां ठहर सकेंगे।

कछला गंगा घाट पर 10 सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 स्टीमर लगातार चलेंगे। प्रत्येक स्टीमर पर पुलिस का झंडा, अनाउंसमेंट और पीएसी के गोताखोर मौजूद रहेंगे। 300 अतिरिक्त पुलिसकर्मी कछला चौराहे से घाट तक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और लाल झंडियां लगाई गई हैं, ताकि वहां श्रद्धालु न जाएं। वहीं एक ही रास्ते से श्रद्धालु स्नान घाट तक पहुंचेंगे। नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश लोनिया चौहान ने सुबह में गंगा घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने घाट सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। घाट पर गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। तत्काल सफाईकर्मी लगाकर घाट साफ कराया। नगर पंचायत की ओर से पानी के टैंकर, खोया पाया कैंप लगाया गया है।
विज्ञापन



स्नान घाट से 50 मीटर दूर बनाए गए हैं तीन पार्किंग स्थल

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्नान स्थल को जाने वाले अन्य सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अन्य सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। श्रद्धालु सिर्फ एक ही रास्ते के माध्यम से स्नान स्थल तक पहुंच सकेंगे। इससे मनमानी जगह पर स्नान करने पर रोक रहेगी। श्रद्धालु सुरक्षित स्नान कर सकेंगे। एक ही रास्ता होने के कारण जाम की समस्या को देखते हुए स्नान घाट से 50 मीटर दूर तीन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैरिकेडिंग करने के साथ स्टीमर तैनात रहेगा।


गंगा घाट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, टेंट, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। -जगदीश लोनिया चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष, कछला



डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट की परखी सुरक्षा व्यवस्था


बदायूं। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने रविवार की शाम कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन तथा स्नान के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाट क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

कछला गंगा घाट पर रविवार को स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला गंगा घाट पर रविवार को स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed