{"_id":"6a2ef7b3c404500c2b013c67","slug":"the-needy-have-benefited-from-the-centres-schemes-bl-verma-badaun-news-c-123-1-sbly1035-166171-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की योजनाओं से जरूरतमंदों को मिला लाभ : बीएल वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की योजनाओं से जरूरतमंदों को मिला लाभ : बीएल वर्मा
विज्ञापन
उझानी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक देते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक भेंट कर कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से जरूरतमंदों को पूरा लाभ मिल रहा है।
जनकल्याण शिविर रविवार पूर्वाह्न ब्लॉक कार्यालय परिसर में लगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शिविर का उद्घाटन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास करने की ठान कर जिस दिन से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसी दिन से हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं को लाभ मिलने लगा।
इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक, लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबियां और दिव्यांगजनों को उपकरण भेंट किए। पेंशन और आयुष्मान कार्ड के पंजीकरण कराए गए। इस मौके पर एमएलसी संतोष कुमार सिंह, शिशुपाल सिंह, अजय तोमर, सचिन अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, सर्वज्ञ अग्रवाल और डॉ. देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।