सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corruption in the electricity department, Bhakiyu protested

Budaun News: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार, भाकियू ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 24 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Corruption in the electricity department, Bhakiyu protested
भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। स्रोत संगठन - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने अधीक्षण अभियंता बिजली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता पर जनता और किसानों से गलत व्यवहार, फोन न उठाने व समस्याओं की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा कि अधीक्षण अभियंता का जनता से बातचीत करने का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि अधीक्षण अभियंता को सरकार जनता की सेवा के लिए भुगतान कर रही है। इसलिए किसानों और आम लोगों के कार्य करना उनकी जिम्मेदारी है। युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने क्षेत्र के मीटर रीडरों पर भी अवैध उगाही और गलत बिल बनाने का आरोप लगाया। जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने कहा कि पहले से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे चल रहे हैं, फिर भी सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूनम गुप्ता, जसवीर सिंह यादव, राजपाल सिंह, अशोक पटेल, गजेंद्र यादव, बबलू यादव, हरबंस पटेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवीर सिंह यादव और संचालन हरिश पटेल ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed