{"_id":"699cb5cc74bce393f2063b50","slug":"one-intersection-and-two-crossroads-in-the-city-will-be-widened-there-will-be-relief-from-traffic-jams-badaun-news-c-123-1-sbly1001-157931-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर के एक तिराहे और दो चौराहे होंगे चौड़े, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर के एक तिराहे और दो चौराहे होंगे चौड़े, जाम से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
मझिया चौराहे के पास सड़क खोदी गई। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक तिराहे समेत दो प्रमुख चौराहों में शामिल मंडी तिराहा, मझिया चौराहा और डीएम आवास चौराहा का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस इलाके को जोड़ने वाली पांच सड़कों का भी इसी के तहत चौड़ीकरण होगा। इस परियोजना पर कुल 4.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन से धनराशि मिलने के बाद में विभाग की ओर से काम को शुरू करवा दिया गया है। काम पूरा होने के बाद में यहां पर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
शहर में तिराहे-चौराहों की सड़कों को 100-100 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग लेन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि चौराहों पर वाहनों का दबाव कम हो। साथ ही जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। खास तौर पर दोपहर के समय लगने वाले लंबे जाम से आम लोगों को राहत मिलेगी।
शहर में मंडी तिराहा शहर का एक व्यस्ततम इलाका है। जहां सुबह-शाम भारी वाहनों और शहर में आने वाले लोगों की आवाजाही रहती है। मझिया चौराहा भी शहर के महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ता है, जबकि डीएम आवास चौराहा प्रशासनिक कार्यालयों और मुख्य सड़कों का केंद्र बिंदु है। इन तीनों स्थानों पर चौड़ीकरण होने से यातायात का बेहतर होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
परियोजना में सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ नालियों का सुधार, बिजली के खंभों और अन्य अवरोधों को हटाने का काम भी शामिल है। इसके अलावा पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए फुटपाथ और संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाने की भी योजना है। इससे न केवल वाहन चालकों को बल्कि आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
-- -- -- -- -- -
शहरवासी बोले- सुगम होगा आवागमन
मझिया चौराहे के रहने वाले रोहित गुप्ता कहते हैं कि रोजाना जाम के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। कई बार ट्रक और लोडिंग वाहन फंस जाने से घंटों आवाजाही ठप हो जाती है। चौराहे के चौड़े होने से व्यापार को फायदा मिलेगा और सामान लाने-ले जाने में आसानी होगी। दिनेश सिंह ने बताया कि सुबह और शाम स्कूल-कॉलेज व दफ्तर जाने के समय जाम आम बात हो गई थी। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी निकलने में दिक्कत होती थी। सड़क चौड़ी होने और अलग रास्ता बनने से लोगों का समय बचेगा और रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी। सुदीप निवासी मंडी तिराहा ने बताया कि अक्सर लंबा जाम लग जाता है। जिससे सवारियों को बीच रास्ते में उतारना पड़ता है। इससे आमदनी पर असर पड़ता है। चौड़ी सड़क और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनने से सफर सुगम होगा। इसी तरह सोमेंद्र सिंह ने बताया कि जाम के कारण कई बार परीक्षा या कक्षाओं में देर हो जाती थी। खासकर सुबह के समय स्थिति बहुत खराब रहती थी। चौराहों के चौड़ीकरण से यातायात तेज होगा और समय पर पहुंचना संभव होगा। यह कदम शहर के विकास की दिशा में काफी अहम है।
-- -- -- -- -- --
वर्जन-
करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से चौराहों को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही इसको पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बनाने के बाद में लोगों को राहत मिलेगी। -नरेश कुमार सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos

मझिया चौराहे के पास सड़क खोदी गई। संवाद- फोटो : samvad