सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute Erupts Over Installation of Ambedkar Statue on Gram Sabha Land in Budaun

Budaun News: ग्राम सभा की जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने से विवाद, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के ढोरनपुर गांव में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया। इससे गांव में तनाव फैल गया और पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की।

Dispute Erupts Over Installation of Ambedkar Statue on Gram Sabha Land in Budaun
ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ढोरनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिससे प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर बिना पूर्व अनुमति प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रयास किया गया, जिसका अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पुलिस तैनात 
घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीओ व तहसीलदार बिसौली ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया कि गांव में एक समाज के ही दो पक्ष ने कार्यकम किया था। इस आयोजन की प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी। दोनों पक्षों में विवाद है। सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed