{"_id":"699df6b9417c094175017f98","slug":"district-panchayat-board-meeting-neither-the-officer-nor-the-mp-and-mla-reached-there-was-uproar-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158063-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला पंचायत बोर्ड बैठक, न अफसर पहुंचे न सांसद व विधायक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला पंचायत बोर्ड बैठक, न अफसर पहुंचे न सांसद व विधायक, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मंगलवार को सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इस बैठक में न तो कई अफसर पहुंचे और न ही सांसद, विधायक व एमएलसी। इस पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों के न पहुंचने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अध्यक्ष की सहमति से सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव भी पास किया। हंगामे के बीच 105.16 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में बजट वर्ष 2025-26 के 52 करोड़ 56 लाख और मूल बजट वर्ष 2026-2027 के 52 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति पर चर्चा की गई। इस पर सदन ने सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की। वहीं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सड़कों की मांग के आवेदनों की स्वीकृति पर विचार किया गया। इसमें सदन ने निर्णय लिया कि प्राप्त मार्गों का सर्वे कराकर जनहित की उपयोगी सड़कों को संबंधित सदस्यों से प्रस्ताव लेकर आगामी कार्ययोजना में रखा जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सदस्यों ने अधिकारियों से मांगे जवाब
बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी ओर से दिए गए प्रस्तावों पर अधिकारियों से जवाब मांगे। जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ने चतुरी नगला में नाला बनवाने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य पूनम यादव ने हजरतपुर में गांव के पानी निकासी के लिए बनाए गए प्रस्ताव को पूरा कराने की बात कही। बैठक में विधायक व सांसद के नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया गया। बैठक शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता पहुंचे, लेकिन अन्य कोई विधायक, सांसद या एमएलसी नहीं पहुंच सका।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गोशाला के लिए दी जाएंगी जमीन
-जिला पंचायत की कुंवरगाव में जमीन स्थित है। नगर पंचायत ने यहां गोशाला बनवाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत से जमीन मांगी। इस पर सदस्यों ने सहमति दे दी है। लेकिन, कहा कि जब तक इस भूमि पर गोशाला रहेगी। तब तक यह जमीन नगर पंचायत के पास रहेंगी। जिस दिन वहां से गोशाला हटाई जाएगी तो उस जमीन को जिला पंचायत को वापस करना होगा। जिला पंचायत की ओर से यह जमीन निशुल्क दी गई है।
-- -- -- -- -- -
जिला पंचायत कक्ष का बढ़ेगा किराया
बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के हॉल को किराए पर उठाया जाता है। अभी प्रतिदिन इसका किराया ढाई हजार रुपये रखा गया है, लेकिन इसको बढ़ाकर 10 हजार करने की मांग की, लेकिन सदस्यों की सहमति के बाद में इसको पांच हजार रुपये करने पर सभी ने स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब इसका किराया पांच हजार रुपये किया गया है।
-- -- -- -- -- --
जिपं अध्यक्ष बोलीं- पिछली दो बैठकों से नहीं आ रहे हैं सीएमओ
-बोर्ड की बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों ने नाम और पद के बारे में सदन को अवगत कराया, तभी पता चला कि विद्युत विभाग की ओर से कोई भी नहीं आया था। यहीं हाल बाढ़ खंड विभाग का था। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। हालांकि वहां से बाबू के आने पर नाराजगी जताई। सदस्यों का कहना है कि अधिकारी बोर्ड की गारिमा को खराब कर रहे हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह यादव ने सीएमओ के नहीं आने पर भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पिछली दो बैठकों से वह नहीं आ रहे हैं। इस पर सदस्यों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निंदा प्रस्ताव लाने को कहा। इस अध्यक्ष ने भी सहमति दी।
-- -- -- -- --
सांसद-विधायक को बैठक में बुलाना बंद किया जाए : राजेश
जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ने मुद्दा उठाया कि सांसद, विधायक और एमएलसी को नियमित रूप से आमंत्रित किया जाता है, लेकिन वे बैठकों में नहीं आते। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे में उन्हें बुलाना बंद किया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो सांसद व एमएलसी एक भी बैठक में नहीं गए
सदस्यों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य केवल एक-एक बार ही बैठक में आए हैं। इसके अलावा आंवला सांसद नीरज मौर्य, बदायूं सांसद आदित्य यादव, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह तथा व्यस्त एमएलसी वागीश पाठक आज तक किसी भी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए बैठकों की गंभीरता बनाए रखने की मांग की।
Trending Videos