{"_id":"699ed4e2373df5bf1609de11","slug":"video-congress-protests-over-shankaracharya-case-in-buduan-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शंकराचार्य प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शंकराचार्य प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े प्रकरण को लेकर बदायूं में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आलोचनात्मक या वैकल्पिक सुझावों को स्वीकार नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार के विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखते हैं, उन्हें विभिन्न तरीकों से दबाने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों को कथित रूप से अनावश्यक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान से रोके जाने और शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों का भी उल्लेख किया। साथ ही शंकराचार्य एवं उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।