सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The state highway connecting Bilsi-Islamnagar will be widened.

Budaun News: बिल्सी-इस्लामनगर को जोड़ने वाले राज्यमार्ग का होगा चौड़ीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The state highway connecting Bilsi-Islamnagar will be widened.
​बिल्सी-इस्लामनगर सड़क। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। बिल्सी से इस्लामनगर को जोड़ने वाले राज्यमार्ग संख्या-51 के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। शासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कुल 89 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। इसके साथ ही पहली किस्त के रूप में 18 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
Trending Videos

करीब 35 किलोमीटर लंबा यह राज्यमार्ग लंबे समय से बढ़ते यातायात के दबाव के कारण जाम और सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ था। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता था। जिससे आम लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसके चौड़ीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। यह राज्यमार्ग संभल होते हुए बहजोई, इस्लामनगर, उघैती, नरैनी और बिल्सी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ता है। रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। खासकर भारी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सड़क पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ उसका सुंदरीकरण भी किया जाएगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सड़क की मजबूती और सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा। चौड़ी सड़क बनने से वाहनों की आवाजाही सुचारू होगी और यात्रा का समय भी कम होगा।
---------
व्यापार और विकास को मिलेगा बड़ा लाभ
-बिल्सी-इस्लामनगर रोड चौड़ी होने से क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। बहजोई, संभल और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले व्यापारियों को जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed