सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM held a meeting with bullion traders and Appeal to recycling gold in Budaun

Budaun News: डीएम ने सराफा व्यापारियों संग की बैठक, सोना रिसाइकिल करने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में जिलाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सराफा व्यापारियों के साथ बैठक कर सोने के बढ़ते आयात को नियंत्रित करने पर चर्चा की। कहा कि सरकार का उद्देश्य आभूषण व्यवसाय रोकना नहीं, बल्कि गोल्ड बुलियन और खरे सोने के आयात को नियंत्रित करना है।

DM held a meeting with bullion traders and Appeal to recycling gold in Budaun
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और सोने के बढ़ते आयात को नियंत्रित करने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को बदायूं में राज्य कर विभाग ने सराफा व्यापारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में थोक एवं खुदरा आभूषण विक्रेताओं से विस्तृत संवाद किया गया।

Trending Videos




जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य आभूषण व्यवसाय पर रोक लगाना नहीं है। बल्कि मुख्य रूप से गोल्ड बुलियन, सोने के बिस्कुट और शत-प्रतिशत खरे सोने के आयात तथा उसकी खुली बिक्री को नियंत्रित करने के कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में बताया गया कि भारत में सोने का अत्यधिक आयात होता है, जिससे आर्थिक संतुलन प्रभावित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में व्यापारियों से सोने के रिसाइकिल और पुनः उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई, ताकि आयात भार कम हो सके और भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सराफा व्यापारियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं और शंकाओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने दी जानकारी
राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त संजीव पाठक, रवि कुमार और सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया ने व्यापारियों को शासन की मंशा और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने भी व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया। बैठक में जितेंद्र महाजन, सचित प्रकाश, नितिन और कपिल रस्तोगी सहित कई प्रमुख सराफा व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed