सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband kept riding the bike wife fell on the way in Budaun

UP News: पति चलाता रहा बाइक, रास्ते में गिर गई पत्नी, ससुराल पहुंचा तो खाली सीट देख उड़ गए होश

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में मायके जाने के लिए निकली महिला कब बाइक से नीचे गिर गई उसके पति को पता ही नहीं चला। जब युवक अपनी ससुराल पहुंचा तो पत्नी को बाइक पर न पाकर सन्न रह गया।

Husband kept riding the bike wife fell on the way in Budaun
अस्पताल में घायल पत्नी के पास बैठा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में पति के साथ मायके जा रही विवाहिता रास्ते में बाइक से गिर गई और उसके पति को पता ही नहीं लगा। जब वह अपनी ससुराल पहुंचा तो बाइक पर पीछे पत्नी को न देख उसके होश उड़ गए। ससुराल वालों के साथ वह रास्ते में पत्नी को ढूंढने निकला, तबतक पुलिस ने घायल विवाहिता को अस्पताल पहुंचा दिया। जानकारी मिलने पर पति और मायके वाले अस्पताल पहुंचे। वहां विवाहिता की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे बदायूं रेफर कर दिया। वहीं विवाहिता के जानबूझकर बाइक से कूद जाने की भी चर्चा में है।

Trending Videos


दातागंज थाना क्षेत्र के गांव गनगोला निवासी ओमपाल की पुत्री शिवानी (21 वर्ष) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के गांव कैलियाई निवासी अखिलेश के साथ हुआ था। शादी को मात्र दो वर्ष ही हुए हैं। पत्नी के कहने पर वह उसे उसके मायके बाइक से ले जा रहा था। रास्ते में शिवानी बाइक से गिर गई। पति को पता ही नहीं लगा। वह जब अपनी ससुराल पहुंचा तो उसने बाइक की सीट पर पत्नी को नहीं पाया। उसके ससुराल वाले भी हैरत में पड़ गए। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि कहीं रास्ते में कूद तो नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में 19 लाख की डकैती: बदमाशों ने दो घंटे बरपाया कहर, महिलाओं को पीटा, बक्से-बेड तोड़कर खंगाले
विज्ञापन

 

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 
उधर, गनगोला के रास्ते से पुलिस गुजर रही थी। पुलिसकर्मियों ने पुलिया के पास विवाहिता को घायल अवस्था में देखा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इधर, जब विवाहिता का पति अखिलेश और मायके वाले उसे ढूंढने निकले तो सड़क पर तबतक कुछ नहीं था। उन लोगों ने काफी भटकने के बाद लोगों से पूछताछ की तो पता लगा कि सड़क पर पड़ी घायल विवाहिता को पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए हैं। इस पर सभी लोग दातागंज सीएचसी पहुंच गए। जहां डॉक्टर उसका प्राथमिक उपचार करते मिले। बाद में विवाहिता को जिला अस्पताल बदायूं को रेफर कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह का कहना है कि पुलिस उस रास्ते से निकल रही थी। रास्ते में घायल अवस्था में पड़ी विवाहिता को देख उठा लाई और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। किसी की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर, कोई तहरीर आती है तो पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed