सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Public Outrage Erupts Over Power Cuts Amidst Scorching Heat in Budaun

Budaun News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूट रहा लोगों का गुस्सा, शहर में सभासदों ने दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती से शहर से लेकर गांवों तक लोग परेशान हैं। शहर में सभासदों ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है। उधर, कादरचौक इलाके में ग्रामीणों ने उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन किया है। 

Public Outrage Erupts Over Power Cuts Amidst Scorching Heat in Budaun
कादरचौक में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। दिन-रात हो रही अघोषित कटौती के विरोध में नगर पालिका परिषद के सभासदों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। शहर की बिगड़ी बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

Trending Videos


सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित 
ज्ञापन में कहा गया कि बिजली कटौती का असर केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बिजली न आने से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई मोहल्लों में लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। सभासदों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारियों और संबंधित जूनियर इंजीनियरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। यहां तक कि आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि बिजली निगम के अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार कराया जाए। साथ ही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद मोहित सक्सेना, लियाकत अली, सभासद पति रफीउद्दीन, प्रेमलता सिंह, मनोज कश्यप, अनवर खान, श्याम पाल सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।

फीडर पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कादरचौक कस्बा स्थित उपकेंद्र की बची झझराऊ का फीडर ओवरलोड होने के कारण दिन और रात में ट्रिपिंग होता रहता है। ग्रामीण और कृषि फीडर ओवरलोड होने के कारण मात्र 10 घंटा भी नहीं चल रहे हैं। मुहम्मद गंज , बेहटा डंवरनगर, धनूपुरा , भोजपुर, बची, सहित दर्जन भर गांव के लोग परेशान हैं। फसलें सूखने लगी हैं। इसको लेकर ग्रामीणों नें बृहस्पतिवार को फीडर पर पहुंचकर बिजली के लिए प्रदर्शन कर सुधार की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed