सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dog dragged from car with DTO written on it, video goes viral

Budaun News: डीटीओ लिखी कार से कुत्ते को घसीटा, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 22 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dog dragged from car with DTO written on it, video goes viral
कार से कुत्ते को घसीटने का वी​डियो वायरल। सोशल मी​​डिया
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक सरकारी अधिकारी (डीटीओ) लिखी कार से कुत्ते को बांधकर घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है। पशु प्रेमियों की शिकायत पर पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
Trending Videos

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शहर से अलापुर मार्ग की ओर जा रही कार के पीछे रस्सी से एक कुत्ता बंधा हुआ था। कार उसे घसीटते हुए ले जा रही थी। पीछे चल रहे कुछ कार सवार लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। उन्होंने चालक को रोकने और कुत्ते को घसीटने का विरोध भी किया। कुत्ते को अलापुर सड़क पर कुलचौरा गांव के नजदीक सड़क किनारे फेंक दिया गया। ट्रांसपोर्ट मालिक ने भी पुष्टि की है कि कार डीटीओ के पास लगी हुई है। मंगलवार को यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पशु मित्र विकेंद्र शर्मा ने एक्स हैंडल पर वीडियो अपलोड कर कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
वर्जन--
-एक एजेंसी की तरफ से यह कार हमको मुहैया कराई गई। जो सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रहती है। जबकि सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो सुबह-सुबह का लग रहा है। इसके बारे में पता किया है यह वीडियो दो-तीन पुराना है। उस वक्त कौन गाड़ी में था। इसके बारे में एजेंसी संचालक ही बता सकता है।
-डॉ. विनेश कुमार, छय रोग अधिकारी
--------
वर्जन-
-जब इस संबंध में ड्राइवर से बात की, तो उसने बताया कि कार से कुत्ता टकरा गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। ऐसे में उसको शहर से दूर फेंका था।
-प्रताप कटियार, एजेंसी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed