{"_id":"69e7ddb41496d3e25b06642d","slug":"madhuvan-colonys-electricity-was-disrupted-for-16-hours-due-to-a-fallen-tree-badaun-news-c-123-1-bdn1037-162115-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेड़ गिरने से 16 घंटे बाधित रही मधुवन कॉलोनी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेड़ गिरने से 16 घंटे बाधित रही मधुवन कॉलोनी की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरने से टूटे पड़े बिजली के तार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। शहर की मधुवन कॉलोनी में सोमवार रात एक पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति 16 घंटे तक बाधित रही। रात करीब 12 बजे हुए इस हादसे के कारण पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम चार बजे बहाल हो सकी, इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर काफी पुराना नीम का पेड़ था, जो सोमवार रात लगभग 12 बजे अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से विद्युत तार टूट गए। तारों के टूटने के तुरंत बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे मधुवन कॉलोनी के निवासियों को रात भर अंधेरे और भीषण गर्मी में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। रात में पंखे और कूलर बंद होने से लोगों को नींद नहीं आई। सुबह के समय घरों में पानी की समस्या पैदा हो गई, क्योंकि मोटरें नहीं चल पा रही थीं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार होने में भी परेशानी हुई। कई घरों में इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए थे, जिससे स्थिति और खराब हो गई।
सुबह होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ की कटाई-छंटाई का काम शुरू किया। पेड़ हटाने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टूटे हुए तारों की मरम्मत की और बिजली लाइन को ठीक किया। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति फिर से शुरू हो पाई। बिजली आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की।
-- -- -- -- -
अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विभाग के प्रति गहरा रोष
उघैती। उघैती कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग के नाम पर हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों में सरकार और बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष है। सोमवार को भी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ग्रामीणों को बिजली नहीं मिली, जिसके बाद रात में भी ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बनी रही। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बिजली कटौती का कारण मशीनों पर अधिक भार बताया है। उन्होंने कहा कि अधिक भार के कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। कई ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता संबंधी मांग उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। संवाद
-- -- -- -
तेज हवा से 33 केवी लाइन में फाॅल्ट, छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
फोटो-26
बिल्सी। 133 केवीए की मुख्य लाइन में मंगलवार को तेज हवा के कारण दो स्थानों पर फाॅल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक सप्लाई ठप होने से पूरे नगर में करीब छह घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। इस भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मचारियों ने करीब छह घंटों की मेहनत के बाद फाॅल्ट को ठीक कर शाम बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया। इस संबंध में एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आ गया था, इससे आपूर्ति बाधित हुई। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद फाॅल्ट को दूर कर दिया गया है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X