सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heatwave: District administration issues instructions, health department prepares

हीटवेव : जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Heatwave: District administration issues instructions, health department prepares
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही अपनी भी तैयारी में लग गए हैं।
Trending Videos

सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और अत्यधिक प्यास लगना शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत छायादार स्थान पर जाएं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

ऐसा करें लोग
-पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू पानी का सेवन करें।
-हल्के रंग के सूती व पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें। सिर को ढककर रखें।
-लू से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छाया में लिटाएं, गीले सूती कपड़े से शरीर पोंछें या नहलाएं।
-दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
-अगर जाना हो तो जहां तक संभव हो सीधे सूर्य के संपर्क से बचें।
-यात्रा के दौरान पीने का पानी हमेशा अपने साथ रखें।
-शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी आदि का सेवन करें।
-स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान पर ध्यान दें और तापमान में बदलाव को लेकर सतर्क रहें।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed