सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr. Shrimohan Jha Appointed as In-charge CMO

Budaun News: डॉ. श्रीमोहन झा बने प्रभारी सीएमओ

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shrimohan Jha Appointed as In-charge CMO
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का स्वागत करते एसपी ग्रामीण व सीओ दातागंज। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. रामेश्वर मिश्रा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए गए। डॉ. रामेश्वर मिश्रा मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में बदायूं जिले में सीएमओ का पदभार ग्रहण किया था।
Trending Videos

सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. रामेश्वर मिश्रा अब बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। वहीं, उनके स्थान पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ. श्रीमोहन झा को प्रभारी सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. श्रीमोहन झा पहले से ही विभागीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



सेवानिवृत्त कर्मियों को पुलिस लाइन में दी विदाई
बदायूं। जनपद में अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को पुलिस लाइन बदायूं के सभागार कक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेडियो निरीक्षक उमेश गंगवार, उप निरीक्षक मोहन सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक मांगेराम, उप निरीक्षक मौ. अरशद, फायरमैन ताहिर अली खान को उनके सराहनीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया रहे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दातागंज राहुल पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed