{"_id":"69cc181689c3134abe0d0474","slug":"report-filed-against-9-consumers-for-electricity-theft-badaun-news-c-123-1-bdn1037-160607-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्युत चोरी करने वाले 9 उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्युत चोरी करने वाले 9 उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवर अभियंताओं के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 9 लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट एंटी पावर थेफ्ट थाने में दर्ज में कराई गई।
अवर अभियंता मनीश कुमार की टीम ने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बूचन में टीम के साथ चेकिंग में गपतान पुत्र रौनक अली विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रवर्तन दल के साथ अवर अभियंता हरीश कुमार ने ग्राम बसंतनगर में बागेश पुत्र महावीर एलटी लाइन से केबल डालकर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवर अभियंता प्रांजल श्रीवास्तव ने नगर पंचायत गुलड़िया में राजस्व वसूली करते समय उपभोक्ता सुरजीत सिहं पुत्र देवेन्द्र सिंह पर बकाया न जमा करने पर केबिल काटी गई। इसके बाद सुरजीत ने टीम के साथ विवाद शुरू कर दिया और विद्युत मीटर को रोड पर फेंक दिया गया। इस मामले की रिपोर्ट एंटी पावर थेफ्ट थाना में कराई है।
अवर अभियंता बाल कृष्ण प्रजापति टीम के साथ अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन में राजस्व की वसूली ओर विद्युत चोरी की चेकिंग कर रहे थे। गांव के देवेन्द्र कुमार, अंगनू, दान सिंह, ओमेंद्र कुमार, सुधीर बाबू, अनोखे लाल, का कनेक्शन बकाया बिल न जमा करने पर पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद भी इन उपभोक्ताओं की ओर से केबिल डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। इन सभी उपभोक्ताओं पर एंटी पावर थेफ्ट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos