सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Key Talks on HPCL Plant Operations to be Held Today

Budaun News: एचपीसीएल प्लांट संचालन पर आज होगी अहम वार्ता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Key Talks on HPCL Plant Operations to be Held Today
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से बंद पड़े प्लांट के संचालन को लेकर बुधवार को अहम बातचीत होने जा रही है। प्लांट को दोबारा शुरू करने की दिशा में जिला प्रशासन और कंपनी स्तर पर मंथन तेज हो गया है।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि इस संबंध में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और कंपनी के अधिकारियों के बीच बुधवार को विस्तृत वार्ता होगी, जिसमें प्लांट के संचालन की नई रूपरेखा तय की जाएगी। इसमें यह भी तय किया जाएगा कि प्लांट कितने समय में दोबारा शुरू किया जा सकता है और सुरक्षा के क्या-क्या अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 मार्च को प्लांट के अंदर दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से प्लांट पूरी तरह बंद है। घटना के बाद अधिकांश कर्मचारियों को हटा दिया गया या वे खुद ही यहां से चले गए, जिससे प्लांट का संचालन ठप हो गया है।
फिलहाल प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। यहां पुलिस चौकी स्थापित की गई है और सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा उपायों को लागू किया जा रहा है। इसके अलावा नए सिरे से प्लांट संचालन के लिए नए वेंडर के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी भी चल रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्लांट के संचालन को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं जारी हैं और जल्द ही इसे शुरू कराने के लिए ठोस निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed