सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Efforts to restart HPCL plant intensify, company's high-level team to arrive today

Budaun News: एचपीसीएल प्लांट के संचालन की कवायद तेज, आज पहुंचेगी कंपनी की उच्चस्तरीय टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Efforts to restart HPCL plant intensify, company's high-level team to arrive today
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी में एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) प्लांट के पुनः संचालन के लिए प्रशासन और कंपनी दोनों स्तरों पर तैयारियां अंतिम चरण पर पहुंच गई हैं। सोमवार को कंपनी की एक उच्चस्तरीय टीम प्लांट का निरीक्षण करने के लिए सैजनी पहुंचेगी। इस दौरे के दौरान प्लांट संचालन से जुड़ीं शेष औपचारिकताओं को पूरा करते हुए इसके पुनः संचालन की तिथि तय किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos

बीते 12 मार्च को प्लांट परिसर में कंपनी के दो अधिकारियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और एहतियातन प्लांट के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि कंपनी प्रबंधन को भी झकझोर कर रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से ही प्लांट को सुरक्षित माहौल में दोबारा शुरू करने को लेकर लगातार मंथन चलता रहा। डीएम और एसएसपी के साथ एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें हुईं। इन बैठकों में सुरक्षा, कर्मचारियों की तैनाती, आवागमन व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अब इन बैठकों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं और प्लांट संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
---------------------------------

सुरक्षा व्यवस्था को किया गया अभेद्य
प्लांट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए स्थायी पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। वहां चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसी कैमरों से निगरानी और नियमित गश्त की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
----------------------------

कर्मचारियों की वापसी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी
प्लांट में कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कई अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी में है। इसके साथ ही प्लांट के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि संचालन शुरू होते ही किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। यहां पर साफ सफाई का काम भी हो रहा है। उप महाप्रबंधक और सहायक मुख्य प्रबंधक पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं।
------------------------------------

स्थानीय स्तर पर बढ़ीं उम्मीदें
प्लांट के बंद होने से जहां एक ओर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं, वहीं रोजगार पर भी असर पड़ा था। ऐसे में अब प्लांट के दोबारा शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्लांट के संचालन से क्षेत्र में फिर से आर्थिक गति आएगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
---------------------------------

आज का दौरा तय करेगा आगे की दिशा
सोमवार को आने वाली एचपीसीएल टीम का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। टीम प्लांट की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेगी। इसके बाद ही प्लांट के संचालन की अंतिम तिथि घोषित किए जाने की संभावना है।
---------------------------------------------------
वर्जन-
एचपीसीएल प्लांट परिसर व आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। प्लांट संचालन शुरू कराने के लिए भी पुलिस व प्रशासन के स्तर से उचित कार्रवाई चल रही है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed