फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly woman injured, teenager killed after being hit by a bike.

Budaun News: बाइक की चपेट में आकर वृद्धा घायल, किशोर की मौत

Sat, 01 Aug 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured, teenager killed after being hit by a bike.
साहिल। फाइल फोटो
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने एफएम हाईवे पर बैंक शाखा से निकल रही वृद्धा को एक बाइक सवार किशोर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही गिरकर घायल हो गए। किशोर को पहले चंदौसी फिर मुरादाबाद इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। किशोर चार बहनों में इकलौता भाई था। परिजनों का कहना है कि उसे आज ही नई बाइक दिलाई थी। किशोर ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

क्षेत्र कनुआखेड़ा निवासी वृद्ध महिला पार्वती देवी (70) ओरछी चौराहे से चंदौसी की तरफ जा रही थीं। इस दौरान जिला संभल की कोतवाली चंदौसी के गांव मई निवासी बाइक सवार साहिल (17) पुत्र डॉ. इमरान ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बैंक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दोनों के ही परिजनों को सूचना दी गई। साहिल के परिजन पहुंचे और उसे चंदौसी के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। हालत गंभीर होने पर वहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जब उसे मुरादाबाद ले जाया जा रहा था रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। साहिल इंटर का छात्र था और चार बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, साहिल को शुक्रवार को ही नई मोटरसाइकिल दिलाई थी। इसी बाइक को लेकर वह घर जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है।

इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा होने की जानकारी मिली। किशोर की मौत के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed