{"_id":"6a6e51787d0e64e2c607dec8","slug":"liquor-shops-covered-with-tarpaulins-meat-shops-also-closed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169851-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शराब की दुकानें तिरपाल से ढकीं, मांस की दुकानें भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शराब की दुकानें तिरपाल से ढकीं, मांस की दुकानें भी बंद
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग के लालपुल क्षेत्र पर तिरपाल से ढ़की शराब की दुकान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन माह में कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रखने और शराब की दुकानों को तिरपाल से ढकने के निर्देश हैं। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर कांवड़ मार्ग पर लालपुर से लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र तक, नवादा चौकी क्षेत्र और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है। इसके साथ ही मांस की दुकानें बंद करा दी गई हैं।
कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह पुलिस और प्रशासन की निगरानी भी बढ़ गई है। कांवड़ियों के आवाजाही वाले प्रमुख मार्गों पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली कोई गतिविधि न हो। शराब की दुकानों के बाहर तिरपाल लगाए गए हैं, जिससे उनका संचालन पूरी तरह बंद नजर आया।
वहीं चिकन, मटन और अन्य मांस की बिक्री करने वाली दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। अधिकांश दुकानदारों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
संवेदनशील जगहों की सीसीटीवी से निगरानी कर रहे एसपी सिटी
पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कांवड़ मार्गाें सहित संवेदनशील स्थानों पर भी स्पाई कैमरे लगवाए हैं। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कैमरों के माध्यम से अपने कार्यालय से ही संवेदनशील स्थानों के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी नजर रखे हैं। किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल उस प्वाइंट की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को अलर्ट किया जाएगा।
जिलेभर में कांवड़ मार्ग और शिवालयों को जाने वाले मार्गों की 160 शराब दुकानों को तिरपाल से कवर किया गया है। संबंधित दुकानों के मालिकों को सावन भर कवर रखने के निर्देश दिए हैं। - हरिशंकर शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी
लालपुल से लेकर कछला तक कांवड़ वाले मार्ग पर पड़ने वाली मांस की 67 दुकानें बंद कराई गई हैं। औचक निरीक्षण भी कराया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति मांस की दुकानें न खोल सके। - सीएल यादव, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय