फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   student run over by Canter truck dies on the spot in Budaun

Budaun News: साइकिल सवार छात्र को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत; शराब के नशे में था चालक

Sun, 02 Aug 2026 08:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 02 Aug 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
student run over by Canter truck dies on the spot in Budaun
अयाज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

बदायूं के उघैती क्षेत्र में रविवार शाम खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार 11वीं के छात्र को अनियंत्रित कैंटर ने कुचल दिया।हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कैंटर चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर सराहा बघौली के पास कैंटर सहित पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर निवासी अयाज (18 वर्ष) साइकिल से शाम करीब 4:30 बजे अपने खेत से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान बिसौली की तरफ से आए कैंटर ने बिसौली-सहसवान मार्ग पर स्थित पुरुषार्थ इंटर कॉलेज के सामने साइकिल सवार को कुचल दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कैंटर चालक को पकड़ा 
हादसे के बाद कैंटर चालक भागने लगा। ग्रामीणों ने कैंटर का पीछा करते कैंटर सहित चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक कैंटर चालक नशे की हालत में था। कैंटर से शराब का पौव्वा मिला है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अयाज को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। कैंटर को थाने में खड़ा करा दिया। परिजन के मुताबिक अयाज इकलौता पुत्र था। वह सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। उसकी मौत के बाद माता-पिता का बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed