सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity Corporation Team Attacked by goons in Budaun

Budaun News: विद्युत निगम की टीम पर हमला, पेट्रोलिंग के दौरान पीटा, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र में विद्युत निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। 

Electricity Corporation Team Attacked by goons in Budaun
विद्युत कर्मचारियों से मारपीट करते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बिजली निगम की चेकिंग टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने टीम पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें हमलावर टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी में सोमवार शाम अवर अभियंता (जेई) वीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ नियमित पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। हमले में टीम के सदस्यों को चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में बिजली निगम के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed