सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   File claims and objections by March 6

Budaun News: दावे और आपत्तियां 6 मार्च तक करें दाखिल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
File claims and objections by March 6
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के संबंध में बैठक की।
Trending Videos

बैठक में उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व घोषित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि सूचना चरण के अंतर्गत सूचना जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण 06 जनवरी से 27 मार्च 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के लोगों से अपील की कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed