फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire breaks out in resort hall, goods worth lakhs turn to ashes

Budaun News: रिसॉर्ट के हॉल में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sat, 15 Aug 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in resort hall, goods worth lakhs turn to ashes
दौलतपुर में ओम शारदा फार्म हाउस में आग लगने के बाद उठती आग की लपटें। स्त्रोत वीडियो्ग्रैब
रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित ओम शारदा फार्म हाउस रिसॉर्ट के हॉल में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्रथम तल पर बने डिजाइनदार हॉल में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से हॉल में लगे एसी, पंखे, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। हादसे में रिसॉर्ट संचालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात रिसॉर्ट के प्रथम तल पर बने हॉल से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। हॉल में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि प्रथम तल पर बना हॉल आकर्षक और डिजाइनदार तरीके से तैयार किया गया था। इसमें शादी ब्याह, बर्थडे पार्टी आदि कार्यक्रमों के लिए फर्नीचर, एसी, पंखे और सजावट का अन्य सामान लगा था। आग इतनी तेजी से फैली कि हॉल में रखा अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ हॉल की सजावट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव और बिसौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है।

बरेली निवासी रिसॉर्ट मालिक के आने के बाद ही आग से हुए नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीएफओ रामराजा यादव ने की आग लगने की सूचना विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक गाड़ी बिसौली से और बदायूं से दो गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया लिया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। रिसॉर्ट मालिक से जानकारी के बाद ही रिसोर्ट में नुकसान की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed