{"_id":"69c188d50bc12decbf0a52e1","slug":"former-councilor-climbed-the-tower-after-the-land-dispute-was-not-resolved-badaun-news-c-123-1-bdn1010-159997-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के विवाद का समाधान न होने पर टावर पर चढ़ा पूर्व सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के विवाद का समाधान न होने पर टावर पर चढ़ा पूर्व सभासद
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। चार-पांच साल से जमीन के विवाद से परेशान पूर्व सभासद सुनवाई न होने पर सोमवार को सुबह आठ बजे उस समय टावर पर चढ़ गए, जिस समय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई चल रही थी और तमाम अफसर तहसील में मौजूद थे। नायब तहसीलदार ने मंगलवार को समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया लेकिन वह सोमवार को ही समाधान कराने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस के समझाने पर शाम सात बजे टावर से नीचे उतर आए। पुलिस उन्हें थाने अपने साथ ले गई है।
कस्बा के होली चौक वार्ड-5 निवासी पूर्व सभासद विजय कोहली सुबह करीब आठ बजे बदायूं रोड पर एक कंंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गए। लोगों ने उन्हें चढ़ते देखा तो भीड़ जमा होने लगी। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टावर से ही अपनी वीडियो बनाकर और अपना दुखड़ा जताते हुए विजय कोहली ने एक वीडियो भी वायरल किया। उन्होंने एक पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पर जमीन को लेकर विवाद बताया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उनकी भूमि पर बार-बार विवादित जमीन का बोर्ड लगा देते हैं। इससे पूर्व भी वह जमीन पर कब्जा न मिलने पर 15 सितंबर 2025 में टावर पर चढ़े थे। उस समय उसे प्रशासन ने कब्जा दिलवा दिया था। उस समय भी आरोपियों से चार-पांच साल से परेशान था। अब आरोपी दूसरे तरीके हथकंडा अपनाकर उसे परेशान कर रहे हैं।
मौके पर नायब तहसीलदार गिरजा शंकर पीड़ित को टॉवर से उतारने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तो वह वहां से चले गए। वहां एसआई अमित चौहान समेत पांच छह पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके बाद कोतवाली प्रभारी राजेंद्र पुंडीर व एसएसआई सुरेंंद्र भदौरिया ने समधान का आश्वासन दिया तो वह शाम सात बजे टावर से नीचे उतर आए। पुलिस उन्हें थाने अपने साथ ले गई है।
पीड़ित का इरादा लंबे समय तक टावर पर रहकर अपनी बात मनमाने का था। वह अपने साथ कंबल, छाता, फोन और खाना लेकर चढ़ा था। यही नहीं उसने फरियादी पत्र की कई फोटो कॉपी भी अपने पास रखी। जो उससे उसकी मांग पूछता है, वह वहीं से पत्र की कॉपी जमीन पर फेंक देता है। वायरल वीडियो में पूर्व सभासद विजय कोहली कह रहे हैं कि वह पिछले चार-पांच साल से जमीन विवाद में उलझे हुए है। वह योगी और मोदी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता है कि उसे न्याय दिलाया जाए। नायब तहसीलदार गिरजा शंकर ने बताया कि पूर्व सभासद की जो भी मांगे है उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली परिसर में एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ संजीव सिंह, तहसीलदार विजय शुक्ला, कोतवाल राजेन्द्र पुंडीर और वजीरगंज इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूर्व सभासद विजय बाबू कोहली और आरोपी पक्ष के लाखन सिंह को अधिवक्ताओं के सामने पूरे मामले की सुनवाई की गई।
Trending Videos