{"_id":"6a28539ff59085fd15076c6b","slug":"four-youths-drowned-in-ganga-rescued-one-missing-badaun-news-c-123-1-bdn1010-165790-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा में डूबे चार युवक बचाए, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा में डूबे चार युवक बचाए, एक लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव निवासी पांच लोग सोमवार की शाम सीमावर्ती जिला कासगंज के परिक्षेत्र में कादरगंज के पास गंगा नहाने पहुंच गए। गंगा में नहाते समय पांचों डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने इनमें से चार लोगों को बचा लिया, लेकिन 25 वर्षीय युवक सूरज का पता नहीं लग सका। मंगलवार की दोपहर तक भी उनका कोई पता नहीं लग सका है।
गंगा नहाने जाने वालों में गांव ककोड़ा निवासी सूरज पुत्र नन्हें, कमलेश (18) पुत्र मातादीन, राजीव (17) पुत्र गुलफाम, सुमित (15) पुत्र संतोष, जौनी (16) पुत्र ओमकार शामिल हैं। नहाते समय गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे। स्थानीय गोताखोरों ने चार को बचा लिया है। सूरज का पता नहीं लग सका है। सोमवार से लेकर मंगलवार दोपहर तक तलाश जारी रही। बावजूद इसके उनका कोई पता नहीं लग सका है।
कासगंज पुलिस ने गोताखोर लगाकर खोजबीन शुरू कराई है। सूरज तीन भाइयों में बीच का है। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। एक छोटा भाई उनकी तलाश में परिवार के साथ गंगा घाट पर पहुंच गया है और कासगंज प्रशासन के संपर्क में है। सूरज के एक छोटी बेटी है। उनकी पत्नी और परिवार के लोगों में उसके गंगा में डूब जाने की जानकारी होने के बाद से ही कोहराम मचा हुआ है।