{"_id":"6988d63498f26c7a8c09aa25","slug":"holi-ramadan-and-wedding-season-break-the-slowdown-in-grocery-business-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156829-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: होली, रमजान के साथ सहालग ने तोड़ी किराना व्यापार की सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: होली, रमजान के साथ सहालग ने तोड़ी किराना व्यापार की सुस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहालग के साथ होली व रमजान के की खरीदारी शुरू होने से बाजार में छाई सुस्ती टूट रही है। किराना की दुकानों में रौनक लौट आई है। शादियों के साथ-साथ होली और रमजान को लेकर किराने के सामान की मांग बढ़ गई है। थोक से लेकर फुटकर बाजार तक के व्यापारियों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
किराना व्यापारियों के अनुसार इस समय मैदा, बेसन, चीनी, रिफाइंड, घी, मसाले, ड्राई फ्रूट्स और मिठाई बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। अनुमान है कि सहालग, होली और रमजान के दौरान जिले में करीब 100 टन से ज्यादा किराना के सामान की खपत होगी।
शहर के बड़ा बाजार स्थित किराना के थोक व फुटकर व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि त्योहारों और सहालग के सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। इससे बाजार में चहल-पहल बनी रहती है। सब्जी मसालों के थोक व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि सहालग के साथ होली और रमजान का संयोग इस बार किराना कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा।
-- -
ये है किराना के सामान की कीमत
सरसों का तेल - 160 प्रति किलो
रिफाइंड पीपा - 2150
वेसन - 80 प्रति किलो
चावल - 50 से 100 रुपये प्रतिकिलो
आटा - 30- 32 रुपये प्रति किलाे
मैदा - 34-35 रुपये प्रतिकिलो
गाेला - 350 से 450 रुपये प्रतिकिलो
सूजी - 35 से 40 रुपये प्रतिकिलो
Trending Videos