सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Permanent Lok Adalat ordered the finance company and the bank to pay Rs 1.15 lakh.

Budaun News: स्थाई लोक अदालत ने फाइनेंस कंपनी व बैंक को 1.15 लाख रुपये देने का दिया आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 09 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The Permanent Lok Adalat ordered the finance company and the bank to pay Rs 1.15 lakh.
विज्ञापन
बदायूं। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष इशितयाक अली, सदस्य राकेश कुमार रस्तोगी व स्वदेश कुमारी ने फाइनेंस कंपनी व बैंक के शाखा प्रबंधक को वादी के लिए 1.15 लाख रुपये आठ प्रतिशत ब्याज सलाना की दर से देने के आदेश दिए। साथ ही 20 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति व दस हजार रुपये अधिवक्ता खर्च भी देने का आदेश दिया है।
Trending Videos


मौसमपुर के रहने वाले जवाहर सिंह ने दायर किए गए वाद में बताया कि गाय व भैंस खरीदने के लिए फाइनेंस कंपनी व बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया था। उसने उनका बीमा कराया था। उसने 11 गाय व 39 भैंस खरीदी थी। दो गाय जिनकी कीमत 1.15 लाख रुपये थी। वह मर गईं। बीमा राशि न तो फाइनेंस कंपनी ने दी न ही बैंक ने। इसके बाद उसने स्थाई लोक अदालत में याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर स्थाई लोक अदालत ने शाखा प्रबंधक नेशनल इंश्योरेंस कंपनी बदायूं व बैंक ऑफ बड़ौदा के शाख प्रबंधक को 1.15 लाख रुपये आठ प्रतिशत ब्याज की दर से वादी को देने का आदेश दिया है।
---

टैग न लगे होने की लगाई थी बैंक ने आपत्ति
वादी का आरोप है था कि बैंक ने गायों के कान में टैग न लगे होने की बात कहकर बीमा राशि देने से इन्कार किया था। लेकिन उसने कर्मचारियों को बुलाकर फोटो सहित वीडियोग्राफी कराई थी। इसके बाद भी उसको बीमित राशि देने में आनाकानी की जा रही थी। इसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। अब उसको न्याय मिल सका है। कोट ने 30 दिनों में रुपये देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed