सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sub-inspector and constable present in line, jurisdiction of 23 policemen changed

Budaun News: उपनिरीक्षक व सिपाही लाइन हाजिर, 23 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sub-inspector and constable present in line, jurisdiction of 23 policemen changed
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें सात इंस्पेक्टर, चार उपनिरीक्षक, 14 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसमें एक उपनिरीक्षक को तबीयत खराब होने की बजह से लाइन हाजिर कर दिया है। उझानी के सिपाही को लाइन भेजा है।
Trending Videos


उन्होंने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को थाना मुजरिया से पुलिस लाइन भेजा है। वहीं, इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को थाना सहसवान से थाना मुजरिया भेजा है। प्रोन्नत हुए इंस्पेक्टर नासिर खां को थाना कुंवरगांव से अपराध शाखा में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोन्नत इंस्पेक्टर रामनाथ कनोजिया को अलापुर में ही रखा गया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र मलिक का पूर्व में थाना वजीरगंज से थाना दातागंज किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें इंस्पेक्टर अपराध थाना सिविल लाइन में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर चंद्र यादव को पुलिस लाइन से थाना साइबर क्राइम भेजा गया है।

उपनिरीक्षकों में अवधेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना बिनावर, सुभाष चंद्र को थाना मूसाझाग से थाना जरीफनगर तथा संजय गौड़ को थाना उझानी से मिशन शक्ति केंद्र, थाना उझानी में तैनात किया गया है।

हेड कांस्टेबलों में रजनी चौधरी का पुलिस लाइन से महिला थाना किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। तेजवीर सिंह को पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय, कौशल कुमार को पुलिस लाइन से समन सेल और असलम को पुलिस लाइन से थाना बिनावर भेजा गया है। गीता को यूपी-112 से थाना सिविल लाइन में तैनात किया गया है।

कांस्टेबलों में अतुल कुमार को पुलिस लाइन से थाना उझानी, कालीचरण को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, सौरभ बंसल को पुलिस लाइन से थाना कादरचौक तथा पंकज कुमार को थाना कादरचौक कार्यालय से थाना जरीफनगर भेजा गया है। कृष्णपाल को यूपी-112 से थाना बिनावर, देवेंद्र कुमार को थाना जरीफनगर से थाना मूसाझाग, सुनील कुमार को न्यायालय सुरक्षा से थाना बिल्सी, पंकज कुमार को पुलिस लाइन से थाना सिविल लाइन तथा प्रदीप कुमार को थाना फैजगंज बेहटा से न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है। कांस्टेबल निशान्त कुमार को थाना उझानी से पुलिस लाइन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed