सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Holi will be celebrated today, colors and gulal will rain everywhere.

Budaun News: आज जलेगी होली, चहुंओर बरसेगा रंग और गुलाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Holi will be celebrated today, colors and gulal will rain everywhere.
गुझिया खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। चंद्र ग्रहण के बाद आज जिले भर में होलिया दहन किया जाएगा। इसके बाद चहुंओर रंग और गुलाल बरसेगा। त्योहार को लेकर प्रशासन से लेकर आम जनमानस ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। मंगलवार को भी चंद्र ग्रहण के बावजूद हर तरफ होली का उल्लास देखते ही बना। जहां बाजारों में त्योहारी भीड़ रही, वहीं होलिका दहन को लेकर लोग गन्ना, जौ की बालियां समेत अन्य सामग्री खरीदते नजर आए।
Trending Videos


मंगलवार को चंद्र ग्रहण के बाद आज बुधवार को रंग खेला जाएगा। इस दौरान लोग मस्ती के रंगों में डूबेंगे। मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण रंगों के आनंद और पूजन पर ब्रेक लग गया था। हालांकि जिले में कुछ स्थानों पर सोमवार को भी होलिका दहन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं की ओर से फूलों व पानी रहित होली के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दो दिन पूर्व सोमवार से ही बच्चों ने होली खेलना शुरू कर दिया था। स्कूलों में परीक्षा के बाद होली खेली गई। गलियों में बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। जिले भर में कई स्थानों पर होलिका दहन के समय महिलाओं ने होली और भगवान श्रीकृष्ण के गीत गाए। वहीं पुरुष और बच्चे भी त्योहार की धूम पर जमकर थिरके।

शहर के सदर बाजार, गांधी ग्राउंड छह सड़का समेत जिले भर के लोगों ने होली पर दिनभर मखौल और नौटंकी कर आनंद लिया। इसके अलावा कई जगहों पर युवाओं की टोलियों ने होली के गीतों पर जमकर मस्ती की। शहर में सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर के नजदीक, जवाहरपुरी मार्केट, सराफा बाजार, गांधी नगर समेत अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन हुआ।


होलिका दहन को लेकर खूब



बिका गन्ना और जौ की बाली



होलिका दहन में होने वाले पूजन में गन्ने का विशेष महत्व है। शहर में सोमवार से ही इनकी ब्रिकी शुरू हो गई थी। मंगलवार को भी खूब बिक्री हुई। सुबह से ही शहर और कस्बों में गन्ना, जौं की बालियों और गोबर की बनी हुईं बल्गुरियों की लोगों ने खूब खरीददारी की।



बता दें कि दहन के दौरान नई फसल को होलिका में समर्पित करने की परंपरा के चलते गन्ना और जौं की बालियों को लोगों ने खरीदा। लोग अच्छी फसल के लिए आभार प्रकट करने के लिए इन्हें अग्नि में चढ़ाते हैं। संवाद





सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला रुट मार्च
दहगवां। होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने जायजा लिया। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद भी किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवैध शराब की बिक्री, जबरन रंग डालने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवाद



अधिकारियों ने की त्योहार शांति से मनाने की अपील







होली का त्योहार प्रेम का संदेश देता है। सभी गिले शिकवे भुलाकर प्रेम से होली मनाएं। जुलूस से लेकर अन्य स्थानों पर भी हुड़दंग कतई न करें। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की काेशिश करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। -अवनीश राय, डीएम, बदायूं















खुराफातियों पर पुलिस की नजर है। कोई खुराफाती अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में पुलिस बले के साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं























प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर















बिजली कटौती की समस्या के लिए :







कंट्रोल रूम-9410410388







अधीक्षण अभियंता : 9415311488







अधिशासी अभियंता : 7599560211















जलापूर्ति में समस्या के लिए :







अधिशासी अधिकारी :9411001907







जलकल अभियंता : 9873152092















अग्निशमन विभाग :







टोल फ्री : 101







सीएफओ :8853704034







सीएमओ : 8005192645







हादसा और आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए : 108 और 102







यूपी डायल : 112







सदर एसडीएम : 9454415833







बिसौली एसडीएम :9454415837







सहसवान एसडीएम : 9454415835







दातागंज एसडीएम : 9454415838







बिल्सी एसडीएम : 9454415836







डीएम-9454417525







एसएसपी-9454400252







सिटी मजिस्ट्रेट-9454415832












ड्रोन कैमरे से रहेगी निगरानी, एलआईयू भी अलर्ट



बदायूं। होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसके लिए ड्रोन कैमरों और जिग जैग बैरियर लगाकर निगरानी की जाएगी। स्थानीय खुफिया इकाई एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है।



मंगलवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि रंग लगाने के बहाने हुड़दंग करने पर आरोपियों का पुलिस शांतिभंग में चालान करेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि चेकिंग के नाम पर किसी से अभद्रता नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। शहर में 18 जगहों पर चेकिंग प्वांइट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस की ओर से चेकिंग की जाएगी। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

गुझिया खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed