सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   HPCL officials accused of extortion, report says

Budaun News: एचपीसीएल के अधिकारियों पर जबरन वसूली का आरोप, रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
HPCL officials accused of extortion, report says
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के की एचपीसीएल कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी ने कंपनी के उच्चाधिकारियों पर भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos



पीड़ित अजय प्रताप सिंह ने न्याय के लिए न्यायालय सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह कंपनी में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप-प्रबंधक हर्षित मिश्रा उससे निजी काम करवाते थे। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का दावा है कि उसने पूर्व में एक व्यक्ति की फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी पाने के खेल का खुलासा किया था, जिसके बाद अधिकारी उससे रंजिश रखने लगे। 13 जनवरी को अधिकारियों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर गया, तो उसे गेट पर रोका गया। आरोप है कि अधिकारियों ने उसे रास्ते में घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed