सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   HPCL plant manager and deputy manager murdered attacker fired multiple bullets in Budaun

UP: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Budaun News: बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में स्थित एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भाग गया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। 

HPCL plant manager and deputy manager murdered attacker fired multiple bullets in Budaun
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने बृहस्पतिवार दोपहर प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं, जिससे प्रबंधक और उप प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर वहां से भाग गया। दोहरे हत्याकांड की वारदात मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित प्लांट में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

HPCL plant manager and deputy manager murdered attacker fired multiple bullets in Budaun
डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जुटाई जानकारी - फोटो : संवाद

पूर्व कर्मचारी पर लग रहा आरोप 
सूचना मिलते ही थाना दातागंज और मूसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। गोली मारने का आरोप प्लांट में ऑपरेटर के पद पर रह चुके पूर्व कर्मचारी पर लगा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने पर विवाद चल रहा था। इससे पूर्व प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed