{"_id":"69b13a9b6b85f7473806c00c","slug":"karni-sena-workers-staged-a-protest-in-budaun-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, डीजे विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, डीजे विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं जिले में होली के दिन बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कठौली में हुए विवाद के मामले में करणी सेना ने निष्पक्ष जांच की मांग की। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं जिले में होली के दिन डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के मामले में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को करणी सेना के पदाधिकारी कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह पहुंचे और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।
Trending Videos
करणी सेना के जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह राठौड़ ने बताया कि चार मार्च को होली के दिन बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कठौली में ग्रामीण एकत्र होकर डीजे बजाते हुए होली का पर्व धूमधाम से मना रहे थे। इसी दौरान गांव के एक लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि डीजे बंद कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई युवकों पर दर्ज हुआ है मामला
उन्होंने कहा कि जब युवकों ने डीजे बंद नहीं किया तो दूसरे पक्ष ने एससी एसटी एक्ट लगवाने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इसी बीच उनके समाज के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान पथराव किया गया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई, जिसमें 40 से 50 युवकों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया। 15 युवकों को नामजद किया गया।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष करुणेश सिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि या तो दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया जाए या फिर प्रशासन की पहल पर आपसी समझौता कराकर मामले का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन