सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Long queues at the agency for LPG cylinders in Budaun

LPG Crisis: बदायूं में रसोई गैस सिलिंडर के लिए मारामारी की स्थिति, एजेंसी पर लगी लंबी कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के बिसौली कस्बे में घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। कस्बे में बुधवार को सुबह से ही एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। घंटों तक कतार में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिला।   

Long queues at the agency for LPG cylinders in Budaun
बिसौली में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए बुधवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई, लेकिन पर्याप्त गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बदायूं शहर में भी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही।  

Trending Videos


बुधवार को जैसे ही गैस एजेंसी खुली, बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए। भीड़ इतनी अधिक थी कि एजेंसी परिसर के बाहर तक लोगों की कतार लग गई। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित आपूर्ति कराने की मांग 
उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कस्बे में घरेलू गैस की किल्लत बनी हुई है। समय पर सिलिंडर नहीं मिलने से घरों में खाना बनाने में दिक्कतें हो रही हैं। खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी संचालकों से मांग की है कि कस्बे में घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed