{"_id":"6994c81a64c3c4b1840cffc2","slug":"lottery-for-free-admission-in-private-schools-will-be-held-today-badaun-news-c-123-1-sbly1001-157565-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की आज निकाली जाएगी लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश की आज निकाली जाएगी लॉटरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से पात्र बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया डीएम पूरी करेंगे। वही स्कूलों का आवंटन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, इस वर्ष जिले भर से कुल 5,202 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों की गहन जांच की गई। इसमें दस्तावेजों में कमी, आय मानक पूरा न होने और अन्य कारणों से 447 आवेदन निरस्त कर दिए गए। जांच के बाद शेष पात्र आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
आज होने वाली ऑनलाइन लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों को जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवंटित स्कूलों की सूची विभागीय वेबसाइट और संबंधित कार्यालयों पर जारी की जाएगी, ताकि अभिभावक समय पर जानकारी प्राप्त कर सकें।
अधिकारियों ने बताया कि चयनित बच्चों के अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विद्यालय में जाकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यदि तय अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है तो सीट को निरस्त मानते हुए अगले चरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भी निजी विद्यालयों में पढ़ाई कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। इस संबंध में बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को लॉटरी निकाली जाएगी। तभी स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
Trending Videos