सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dies as bike collides with tree while going to temple on Holi in Budaun

हादसे ने छीनीं खुशियां: होली पर मंदिर जाते समय पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के कुंवरगांव में होली पर मंदिर जा रहे युवक रामदास की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

man dies as bike collides with tree while going to temple on Holi in Budaun
रामदास का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में बुधवार को एक परिवार में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos


कुंवरगांव के वार्ड संख्या एक निवासी रामदास (30 वर्ष) पुत्र सूरजपाल बुधवार सुबह होली के अवसर पर घर से मडिया भांसी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने बाइक से जा रहे थे। मडिया भांसी मार्ग पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर घर आया था युवक 
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामदास को सीएचसी बिनावर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रामदास पत्नी व बच्चों के साथ पंजाब में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे और होली पर घर आए हुए थे। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। 

हादसे के बाद रामदास की मां अमरावती, पत्नी सुनीता, बड़े बेटे शिवा व बेटी माधवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed