सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two groups clash over DJ dancing in Budaun

Budaun News: डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, फिर सड़क पर किया बवाल, मारपीट-पथराव में पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली वाले दिन डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने पथराव भी किया, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं।

two groups clash over DJ dancing in Budaun
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली वाले दिन डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने बृहस्पतिवार को उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस ने छह से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक होली के दिन डीजे पर डांस को लेकर युवाओं में बुधवार को विवाद हो गया था। गांव के लोगों ने उनको शांत कर दिया लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed