सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mandi Samiti will get the roads repaired, 2.70 crore will be spent

Budaun News: मंडी समिति कराएगी सड़कों की मरम्मत, 2.70 करोड़ होंगे खर्च

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mandi Samiti will get the roads repaired, 2.70 crore will be spent
विज्ञापन
चिचौटा, रामनगर, इस्लामनगर समेत कई मार्गों का होगा निर्माण, दो से चार माह में कार्य पूरा कराने की तैयारी
Trending Videos

बदायूं। जिले में खराब सड़कों से अब किसानों निजात मिलेगी। मंडी समिति की ओर से 2.70 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों को सही कराया जाएगा। प्रस्तावित कार्यों से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
मंडी समिति के अनुसार चिचौटा चौराहे से रामनगर सैदपुर तक सड़क मरम्मत पर 36.18 लाख रुपये खर्च होंगे। रुदायन से रामनगर-सैदपुर मार्ग पर 39.81 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा इस्लामनगर-बहजोई मार्ग से समदनगर तक सड़क मरम्मत पर 38.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उसावां मार्ग से हसनपुर तक सबसे बड़ा कार्य 78.88 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। बिल्सी क्षेत्र में दवियारी से गढ़ी तक सड़क मरम्मत के लिए 27.46 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी क्षेत्र के सगराय से ढकपुर मीरापुर तक 12.19 लाख रुपये व दातागंज क्षेत्र के दियोरी से बिहारीपुर अजब तक 36.69 लाख रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा और दो से चार माह के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed