सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married Woman Body Found Hanging at Home In-laws Accused of Murder

Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

Married Woman Body Found Hanging at Home In-laws Accused of Murder
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर में एक विवाहिता का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। आत्महत्या की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया और कहा कि ससुराल वालों ने विवाहिता के शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी प्रदीप की शादी कुछ वर्ष पूर्व इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पतीसा निवासी सतपाल की बेटी राजेश्वरी (25 वर्ष) के साथ हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम उसका शव ससुराल में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर मृतका के मायके से पिता सतपाल और परिवार के तमाम लोग पहुंच गए।उन्होंने राजेश्वरी के ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फंदे पर लटका दिए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष सुमित शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के मायके वालों को आश्वासन दिया है कि अगर वह कोई तहरीर देते हैं तो उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर दूसरी महिला से प्रेम संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed