{"_id":"69d2abfb54f5922ef200ddca","slug":"mustard-worth-rs-25-lakh-stolen-from-grocery-shop-badaun-news-c-123-1-bdn1010-160908-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गल्ले की दुकान से ढाई लाख कीमत की सरसों चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गल्ले की दुकान से ढाई लाख कीमत की सरसों चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
उसहैत में गल्ले की दुकान का चोरी के बाद खुला पड़ा शटर। संवाद
विज्ञापन
उसहैत। आधी रात गल्ले की दुकान से 80 कट्टे सरसों की चोरी हो गई। इसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। गश्त के दौरान दुकान का आधा शटर खुला देखकर पुलिस ने ही दुकान स्वामी को सूचना देकर मौके पर बुलाया था। चोर दुकान के बाहर लगा सीसी कैमरा भी उखाड़ ले गए।
शनिवार की रात करीब दो बजे कस्बा के वार्ड नंबर नौ निवासी अमन पुत्र राम बहादुर के पास थाना उसहैत पुलिस का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर आधा उठा हुआ है। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दुकान के बाहर लगा सीसी कैमरा गायब था। शटर आधा ऊपर उठा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पता लगा कि सरसों भरे 80 कट्टा गायब थे। उन्होंने बताया उस समय दुकान में कुल 250 कट्टे सरसों के लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए सरसों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। अमन की गल्ले की दुकान उसहैत में पक्का पुल के पास कादरचौक रोड पर है। पूरी घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी देखे जा रहे हैं। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया पुलिस पेट्रोलिंग टीम रात दो बजे दुकान के सामने से निकली तब घटना की जानकारी हुई। पूरे मामले में जांच जारी है जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
Trending Videos